अल्मोड़ा: शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने को शासन कटिबद्ध है। यह बात जिलाधिकारी डीएस गब्र्याल ने कही। जिलाधिकारी विकास यात्रा बस के अल्मोड़ा पहुंचने पर चौघानपाटा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शासन प्रदेश के सभी तहसीलों, विकासखण्डों व मुख्यालयों में यात्रा बस के जरिये फिल्म प्रदर्शन, नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व नि:शुल्क प्रचार साहित्य वितरण किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य जन कल्याणकारी योजनाओं से रूबरू कराना है। उन्होंने बताया कि विकास यात्रा का प्रवेश जनपद में 24 जून को सल्ट से हुआ। वहां से यह यात्रा सभी विकासखण्डों में गई। जहां पर लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई। विकास यात्रा बस के बहाने गांव-गांव, नगर-नगर जाकर स्थानीय लोक भाषा व बोली में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रदर्शित किए जा रहे हैं। जिसके जरिये सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं की विशेषता व लाभ बताए जा रहे हैं, जिसे जनता पसंद कर रही है। यात्रा वाहन के संयोजक चारू तिवारी ने कहा कि नि:शुल्क प्रचार साहित्य वितरण के साथ बीच-बीच में ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला सूचनाधिकारी दीपक जोशी, शंकर दत्त पांडे, गोपाल सुयाल, जै नंदा लोककला केंद्र के पूरन बोरा एवं पार्टी, उत्तरांचल पर्वतीय कला केंद्र, छोलिया नृत्य मंडली सहित अनेक लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment