For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

सविता महिला मंगल दल की अध्यक्ष बनी

ऋषिकेश: ग्रामसभा ऋषिकेश की मासिक बैठक में महिला मंगल दल का गठन किया गया। जिसमें सविता सेमवाल को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। ग्राम प्रधान प्रेम सिंह बिष्ट व ग्राम विकास अधिकारी बालस्वरूप की देखरेख में महिला मंगल दल के के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें सविता सेमवाल को अध्यक्ष, मीना रोशवाल को सचिव, बिंदू गुप्ता को उपाध्यक्ष व मनोरमा पोखरियाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य विपिन पंत, राजकुमारी शर्मा, रीना गुप्ता, पूनम देवी, तारावती व शारदा देवी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गुरविंदर सिंह गुर्री ने किया।

No comments:

Post a Comment