For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

अपनी जर्जर स्थिति बंया करता जोशियाड़ा पुल

उत्तरकाशी: ज्ञानसू व जोशियाड़ा को जोड़ने वाला एक मात्र मोटर पुल अपनी जर्जर स्थिति को बंया कर रहा है। मोटर पुल का निर्माण वर्षो पूर्व होने के बाद भी इस पर वाहनों की आवाजाही दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। अगर समय रहते इसकी सुध नहीं ली गई, तो कभी भी काई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
नगर क्षेत्र ज्ञानसू व राजस्व ग्राम जोशियाड़ा को जोड़ने वाला पुल वर्षो पूर्व बी ग्रेड के स्पान से बना। पुल पुराना होने के कारण अब इस पर लगे लोहे के गार्डर जंक खाकर सड़ने लगे हैं। यह पुल जिला मुख्यालय में यातायात के लिहाज से काफी अहम है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोई अवरोध होने पर इसी पुल से यातायात व्यवस्थाएं संचालित होती है। इसके अलावा पुल से टिहरी जनपद के लंबगांव व प्रतापनगर के वाहनों का आवागमन होने और यात्रा सीजन में गंगोत्री धाम में आने वाले तीर्थयात्रियों का बदरी व केदार नाथ जाने को इसी पुल से होकर गुजरते है। मनेरी भाली द्वितीय चरण की परियोजना के चार साल तक चले निर्माण के दौरान भी इसी पुल से भारी भरकम मशीनें परियोजना स्थल तक पहुंचाई गई थी। अब यह पुल जर्जर हो गया है। देखरेख कर रहे विभाग प्रांतीय खंड लोनिवि पुल की मरम्मत के नाम पर हमेशा लीपापोती ही करता रहा है। अगर पुल की यही स्थिति रही, तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

No comments:

Post a Comment