For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

प्रेशरकुकर बम से उड़ाने की धमकी

  धारचूला:तहसील धारचूला के दारमा घाटी स्थित उर्थिग के स्यांगरी जंगल में कीड़ाजड़ी दोहन को पहुंचे नेपाली मजदूरों का विरोध करना ग्रामीणों को भारी पड़ा है। विरोध करने वालों को मजदूरों द्वारा प्रेशरकुकर बम बना कर उड़ा देने की धमकी दी गई है।
तहसील के दारमा घाटी के ग्रामीण उर्थिग के निकट पड़ने वाले स्यांगरी जंगल में कीड़ा जड़ी का दोहन करते हैं। बीते दिनों मगन सिंह नामक व्यक्ति नब्बे नेपाली मजदूरों के साथ यहां पर कीड़ाजड़ी दोहन को पहुंचा। इतनी बड़ी संख्या में नेपाली मजदूरों को यारसा गंबू दोहन के लिए लाये जाने पर गांव के कल्याण सिंह और ईश्वर सिंह द्वारा विरोध किया गया। दोनों ग्रामीणों ने नेपाली मजदूरों से जंगल में कीड़ा जड़ी नहीं निकालने की चेतावनी दी गई। ग्रामीणों की इस चेतावनी पर नेपाली मजदूरों ने प्रेशरकुकर बम बना कर दोनों को उड़ा देने की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि जंगल में कीड़ा जड़ी निकालने पहुंचे नेपाली अपने साथ भारी संख्या में प्रेशर कुकर साथ में लाये हैं। नेपाली मजदूरों द्वारा दी गई धमकी पर दोनों ग्रामीणों ने प्रशासन को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। साथ ही नेपाली मजदूरों से भारतीय क्षेत्र में कीड़ा जड़ी दोहन पर रोक लगाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment