For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

दुराचार के आरोपी की जमानत खारिज

हरिद्वार: नाबालिग का अपहरण कर दुराचार करने के आरोपी की जमानत याचिका प्रभारी सत्र न्यायाधीश गुरुबख्श सिंह ने खारिज कर दी। शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि ग्राम फेरूपुर रामखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने 20 अप्रैल, 2011 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के ही शहजाद पुत्र मो. हसन ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी नाबालिग बालिका का अपहरण किया। उन्होंने बालिका को जान से मारने की धमकी देकर उससे दुराचार किया। आरोपी शहजाद की जमानत याचिका शुक्रवार को सत्र न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद खारिज कर दी है।

No comments:

Post a Comment