For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

आइएसआइ एजेंट के पकड़े जाने के बाद पुलिस सचेत

मंगलौर: आइएसआइ एजेंट फुरकान के पकड़े जाने के बाद मंगलौर पुलिस भी सतर्क हो गई है। पुलिस ने इलाके में रह रहे बाहरी लोगों के सत्यापन का अभियान शुरू कर दिया है।
आइएसआइ एजेंट फुरकान के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस ने इलाके की फैक्टरियों में काम कर रहे वर्करों का भौतिक सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। फैक्टरी प्रबंधकों को वर्कर के फोटो सहित ब्यौरा देने को कहा गया है। मदरसों और दूसरी शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे बाहरी छात्रों तथा इलाके में रह रहे किरायेदारों का भी सत्यापन किया जा रहा है। साइबर कैफे, पीसीओ तथा मोबाइल के सिम विक्रेताओं पर भी नजर रखी जा रही है। ऐसे व्यवसाय से जुड़े सभी दुकानदारों को सूचीबद्ध किया जा रहा है। एसपी देहात रोशन लाल शर्मा का कहना है कि साइबर कैफे मालिकों से 'नेट' का प्रयोग करने वालों की फोटो आइडी लेने को कहा गया है। पीसीओ वालों को हिदायत दी गई है कि किसी व्यक्ति के कोड में बात करने या किसी भी अन्य प्रकार का संदेह होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी जाए। इसी प्रकार सिम विक्रेताओं को भी ग्राहक से फोटो और आइडी लिये बगैर सिम न बेचने की हिदायत दी गई है। उन्होंने कहा कि जो दुकानदार इसका पालन नहीं करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

No comments:

Post a Comment