गोपेश्वर: चमोली कांग्रेस कमेटी ने गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज को ज्ञापन देकर निर्माणाधीन बगोली-बमियाला मोटर मार्ग पर अविलंब निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि ग्रामीणों की मांग पर सरकार द्वारा वर्ष 2004 में बगोली, कोलसों, चूला गबनी, कफोली,बमियाला के ग्रामीणों को यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए 13 किमी मोटर को स्वीकृत किया था। निर्माणदायी विभाग लोक निर्माण विभाग की ओर से मोटर मार्ग के लिये तब बाकायदा निविदायें भी आमंत्रित की गई और 6 किमी सड़क के लिए कटिंग भी की गयी पर वर्तमान में स्वीकृत इस मोटर मार्ग पर कार्यदायी विभाग की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य ठप्प पड़ा है। यही नही 2 किमी मोटर मार्ग एवं गधेरे में बनने वाले मोटर पुल की निविदाएं भी निर्माणदायी विभाग द्वारा वर्षो पूर्व स्वीकृत की गयी है। पर यहां भी विभाग की लापरवाही के चलते निर्माण कार्य ठप्प पड़ा है। ज्ञापन में कहा गया है कि मोटर मार्ग के अभाव में यहां के लोगों को आज भी मीलों पैदल चलना पड़ता है। जबकि मोटर मार्ग निर्माण को लेकर स्थानीय ग्रामीण कई बार निर्माणदायी विभाग लोक निर्माण विभाग से गुहार भी लगा चुके हैं। उन्होने गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज को ज्ञापन देकर निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर निर्माण शुरू कराने के लिये निर्माणदायी विभाग को आदेशित करने की मांग की है। ज्ञापन में काग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सतेन्द्र बर्तवाल, सांसद प्रतिनिधि भवान सिंह चौहान,ंदीवान सिंह बिष्ट, बचन लाल टम्टा आदि लोगों के हस्ताक्षर हैं।

No comments:
Post a Comment