For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

पुलिस ने मां के सुपूर्त किया बच्चा

अगस्त्यमुनि(रुद्रप्रयाग): पत्‍‌नी से कहासुनी के बाद अपने बच्चे को लेकर लापता चल रहे पति को आखिरकार पुलिस ने खोज निकाला। इसके बाद बच्चे को मां के सुपुर्द कर दिया गया।
गौरतलब हो कि ग्राम सभा भीरी निवासी शशि पुत्री राजू लाल अपने पति भूदेव निवासी नवादा गांव बिजनौर के साथ गत सप्ताह अपने मायके आयी थी, परंतु भूदेव के परिवार में शादी होने के चलते वह पुन: पत्‍‌नी को लेने वापस ससुराल भीरी आया। यहां पति-पत्‍ि‌न के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई और भूदेव अपने बच्चे को लेकर अन्यत्र चला गया। जब महिला ने अपने बच्चे की खोजबीन शुरू की तो उसका पता नहीं चला। बाद में शशि के पिता राजू लाल ने बच्चा चोरी होने की सूचना पुलिस चौकी अगस्त्यमुनि में दी। इसके बाद पुलिस बच्चे की खोजबीन में जुट गई। आखिरकार शुक्रवार को पुलिस बैरियर पर वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस को भूदेव के साथ ही बच्चा भी सकुशल मिल गया। अगस्त्यमुनि चौकी में तैनात एसआइ पीएस बुटोला ने बताया कि सूचना मिलते ही उन्होंने बेरियर पर पुलिस के जवान तैनात कर वाहनों की चैकिंग शुरू कर दी थी। चैकिंग के दौरान बच्चा अपने पिता के पास ही मिला। वह उसको अपने साथ तिलवाड़ा अपने रिश्तेदार के यहां ले जा रहा था।

No comments:

Post a Comment