For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

राष्ट्रपति के स्वागत को तैयार आइएमए

देहरादून: राष्ट्रपति के स्वागत के लिए आइएमए तैयार है। आइएमए में विश्राम गृह के स्पेशल सुइट में राष्ट्रपति के रुकने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा राष्ट्रपति के हेलीकॉप्टर की लेंडिंग और उन्हें विश्राम गृह तक लाने के लिए लगातार प्रेक्टिस की जा रही है। राष्ट्रपति दस जून को जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सीधे आइएमए आएंगी। राष्ट्रपति के साथ उनके पति भी होंगे। साथ ही, कुछ प्रमुख वीवीआइपी के ठहरने की व्यवस्था भी आइएमए में है। शेष वीआइपी राज्य अतिथि भवन में रहेंगे। राष्ट्रपति दस जून को आइएमए भ्रमण के अलावा शाम को पोलो ग्राउंड में होने वाले मल्टी एक्टिविटी डिस्पले कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगी। शनिवार को पासिंग आउट परेड में शिरकत करने के बाद वह पुरस्कार विजेताओं से भी मुलाकात करेंगी। इसी दिन वह दिल्ली लौट जाएंगी।

No comments:

Post a Comment