भगवानपुर : दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार मालिक कर्नल की गाड़ी रोकने पर कर्नल की पत्नी ने थाने में जमकर शोरशराबा किया। पुलिस द्वारा नुकसान की भरपाई कराने के पश्चात ही मामला शांत हुआ।
रविवार शाम अशोक नगर रुड़की निवासी सेना के एक कर्नल को पीछे से आती कार ने टक्कर मार दी। इस पर कर्नल ने पिछली कार के चालक के गाड़ी के कागज छीन लिए तथा रुड़की की ओर गाड़ी लेकर चले गए। इसकी सूचना पिछली गाड़ी के चालक ने भगवानपुर थाना पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि कर्नल ने उसकी गाड़ी के कागज छीन लिए। इस पर भगवानपुर पुलिस ने कर्नल को पुहाना चौक पर रोक लिया। थोड़ी देर बाद वहां पर कार चालक के परिचितों की भीड़ लग गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई तो गाड़ी में बैठी कर्नल की पत्नी आगबबूला हो गई और पुलिस पर जमकर बरसी। पुलिस ने कार चालक से कर्नल की गाड़ी की मरम्मत का खर्चा दिलाकर मामला निपटाया।

No comments:
Post a Comment