For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

हाइवे पर पलटी मैक्स , दस घायल

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर से देवलगढ़ जा रही मैक्स जीप टैक्सी के सुकुल्डू मोहल्ले के समीप नेशनल हाइवे पर पलट जाने से दस यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जीप टैक्सी का चालक घटना के बाद फरार हो गया।
संयुक्त अस्पताल के सामने जीप टैक्सी स्टैंड से बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे मैक्स जीप टैक्सी यूए 12 ए 0365 देवलगढ़ के लिए चली। जीप में देवलगढ़ क्षेत्र के दस लोग सवार थे। टैक्सी स्टैंड से लगभग 100 मीटर दूरी पर ही सुकुल्डू मोहल्ले के समीप अचानक जीप से चालक का नियंत्रण हट गया और सड़क से लगी दीवार पर टक्कर मारते हुए जीप सड़क पर ही पलट गयी। जीप चालक घटना स्थल से फरार हो गया। बाजार चौकी प्रभारी एनके बचकोटी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय भिजवाया और नेशनल हाइवे पर पलटी जीप को किनारे करवाकर यातायात सुचारु करवाया। देवलगढ़ की लक्ष्मी देवी, शकुन्तला देवी, रीना, यशोदा देवी, बालचंद, चकवाली के ज्ञान दास, दर्शनी देवी, कु. किरन, चौंखाल के भरत लाल, सुविधा देवी को दुर्घटना में चोटें पहुंची। सर्जन डा. लोकेश सलूजा ने दो घायलों के सिर का सीटी स्कैन करवाने को कहा है। शेष घायलों की स्थिति ठीक है। जीप यात्री देवलगढ़ निवासिनी लक्ष्मी देवी का आरोप है कि चालक नशे में था।

No comments:

Post a Comment