For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

जीवनदायिनी गंगा का अस्तित्व खतरे में: उमा

चम्बा: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने कहा कि गंगा संरक्षण व स्वच्छता को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसके दूसरे चरण की शुरूआत गंगा दशहरा के अवसर पर गंगोत्री से की जा रही है।
समग्र गंगा अभियान के तहत चंबा पहुंची साध्वी उमा भारती ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गंगा पर बनाये जा रहे बड़े-बड़े बांधों और उससे की जा रही अनावश्यक छेड़छाड़ के कारण उसका जल स्तर भी कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में वापसी के बाद उनके अभियान को बल मिलेगा और इस पर सरकार से सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगोत्री में स्थानीय और सामाजिक संस्थाओं के लोग अभियान में सहयोग करेंगे। उन्होंने भ्रष्टाचार के विरोध में अन्ना हजारे और बाबा रामदेव के अनशन का समर्थन करते कहा कि यह पूरी तरह देश हित में है और केन्द्र की कांग्रेस सरकार को इस मामले में शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंगा अभियान पूरी तरह गैर राजनैतिक कार्यक्रम है और इसमें सभी को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने इस मौके पर अन्य राजनैतिक बातें करने से परहेज किया। इससे पूर्व चंबा पहुंचने पर कार्यकत्र्ताओं ने उमा भारती का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री मोहन सिंह रावत गांववासी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय नेगी, संदीप पाटिल, अरविन्द मखलोगा, हुक्कम सिंह नेगी, नीरज खत्री, निर्मला बिष्ट, सोबनी धनोला, विरेन्द्र नेगी आदि मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment