For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

जल संस्थान के दैवीय आपदा मदों के कार्यो की हो जांच

अल्मोड़ा: जल संस्थान द्वारा दैवीय आपदा मद से हुए कार्यो की मजिस्ट्रेटी जांच सहित अन्य मांगों को लेकर सोशलिस्ट जनता पार्टी ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया।
जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में राजकीय बालगृह किशोरी बख में दैवीय आपदा के बाद से अब तक क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन दुरुस्त न किए जाने पर नाराजगी जताई। इसके साथ ही करबला में दैवीय आपदा से क्षतिग्रस्त हुए पाइप लाइन की भी दुरुस्तगी की मांग की गई। सोजपा का कहना था कि करबला में कई परिवार पिछले 10 महीनों से पानी नहीं आया है। इससे भी दयनीय स्थिति राजकीय बालगृह किशोरी बख की है। सोजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर उपजिलाधिकारी नरेंद्र सिंह क्वीरियाल ने संबंधित विभाग को लताड़ लगाते हुए राजकीय बालगृह किशोरी में तत्काल पेयजल व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। पेयजल विभाग के अधिकारियों को कहा कि जब तक पेयजल लाइन दुरुस्त नहीं होती, तब तक वहां पर टैंकरों से पानी मुहैया कराएं। विश्वनाथ नदी से पानी मंगाने पर राजकीय बालगृह के प्रभारी को भी ताकीद किया। कहा कि भविष्य में यदि बालगृह के बच्चों को इस प्रकार नदी में भेजा गया तो सख्त कार्रवाई होगी। सोमवार को ही उपजिलाधिकारी ने बालगृह के लिए दो टैंकर पानी भेजने के निर्देश दिए। ज्ञापन देने वालों में सोजपा के प्रदेश अध्यक्ष अकबर खान, मसरूर कुरैशी, अतहर इलाही, शाहनवाज वारसी, अजय पाल, संजय कुमार, धर्मेद्र कुमार, ताहिर इलाही, शाहनवाज कुरैशी, सहाउद्दीन अंसारी, योगेश जोशी, राजेंद्र सिंह आदि थे।

No comments:

Post a Comment