For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

चतुर्थ वर्गीय कर्मियों ने रैली के जरिए मांगा इंसाफ

ा: सरकार के रवैये से खफा हड़ताली चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारियों ने शुक्रवार को दून में 'इंसाफ रैली' निकाली। कर्मचारियों का आरोप है कि 19 दिन से चल रही हड़ताल के बावजूद प्रदेश सरकार मांगों के समाधान की दिशा में आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने चेताया कि सरकार अब उनके धैर्य की और परीक्षा लेने से बाज आए।
उत्तराखंड चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी महासंघ की जिला इकाई के तत्वावधान में गांधी पार्क से शुरू हुई इंसाफ रैली के जरिए हड़ताली चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने सरकार के रवैये का विरोध किया। बाद में गांधी पार्क में हुई सभा में भी कर्मचारी नेता सरकार पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारियों को छठे वेतनमान के वास्तविक लाभ से वंचित रखा गया है। बार-बार आग्रह करने पर भी सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। इससे कर्मचारियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।
बताया गया कि सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए 27 जून को गांधी पार्क से सचिवालय तक रैली निकाली जाएगी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 30 जून को सीएम आवास तक रैली निकाली जाएगी। सभा में भीमसिंह वर्मा, लाल सिंह रावत, दरबान सिंह मेहता, गोविंद सिंह नेगी, राजपाल सिंह, बनवारी सिंह रावत, मनवर सिंह नेगी, सुभाष कांबोज, मंगल सिंह नेगी आदि थे।

No comments:

Post a Comment