For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

चेन स्नेचिंग के मामले में मां व दो बेटियां गिरफ्तार

कोटद्वार: सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए पति संग आई एक महिला के गले से चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक महिला को उसकी दो बेटियों के साथ गिरफ्तार किया है। उनसे चेन भी बरामद हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार को सिद्धबली मंदिर दर्शन को पहुंची एक महिला के गले से तीन महिलाओं ने चेन झपट ली। भनक लगते ही महिला ने शोर मचा दिया, जिस पर दर्शन के लिए खड़े अन्य लोगों ने तीनों महिलाओं को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली पुलिस तीनों को थाने ली आई। तलाशी में उनके पास से एक सोने की चेन बरामद हुई। मामले में ग्राम शहबाजपुर मंडावर (बिजनौर) निवासी हेमराज पुत्र श्याम सिंह ने कोतवाली पुलिस में तहरीर दी। तहरीर में आरोपियों पर उसकी पत्नी के गले से चेन लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़ी गई महिलाओं में जनपद मेरठ के ग्राम नई बस्ती निवासी मुन्नी देवी पत्नी राजेंद्र व जनपद बिजनौर के ग्राम इस्लामनगर निवासी उसकी पुत्री कश्मीरा और कविता पत्नी अमर शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment