For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

आपाधापी के युग में हर कोई तनावग्रस्त

चम्पावत:पुलिस लाइन में आयोजित योग शिविर में शांतिकुंज हरिद्वार से आए प्रशिक्षणदाताओं ने योग के साथ ही आर्ट ऑफ लीविंग की जानकारी पुलिस कर्मियों को दी। साधकों से कहा कि आपाधापी के इस युग में हर कोई व्यक्ति तनाव से ग्रस्त है। इसके लिए उन्होंने नित्य ध्यान की क्रिया को आत्मसात करने को कहा।
सात दिवसीय शिविर में शांतिकुंज से तीन वर्षीय योग व आर्ट ऑफ लीविंग का कोर्स पूरा कर चुके अवनीश कुमार और बृजेश कुमार द्वारा योग की विभिन्न विधाओं की जानकारी दी जाएगी। बुधवार को योग के अलावा तनाव के कारणों पर व्यापक चर्चा की गई। प्रशिक्षणताओं का कहना था कि वर्तमान युग में हर कोई तनाव से ग्रस्त है। यही वजह है कि तनाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा और वह विभिन्न रोगों की चपेट में आ जाते हैं। एकाग्रता से ही सुखमय जीवन व्यतीत किया जा सकता है। इसके लिए सभी लोगों को थोड़ा समय ध्यान के लिए निकालना होगा। उन्होंने कहा कि योग व ध्यान की विभिन्न जानकारियां विभिन्न विद्यालयों में दी जा रही हैं। इन दिनों एसएसबी में कैंप चल रहा है।

No comments:

Post a Comment