For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

प्रशासन ने बाई पास से हटाया अतिक्रमण

रुद्रप्रयाग: जिला मुख्यालय के अंतर्गत बाईपास पास सड़क पर अतिक्रमण कर बनाए जा रहे ढाबे को स्थानीय ग्रामीणों एवं प्रशासन ने तोड़ दिया। साथ ही अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ राजस्व पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
रुद्रप्रयाग बाईपास पर जवाड़ी के समीप पंचधारा नामक स्थान पर बुधवार रात्रि को सरकारी विभाग के चालक ने सड़क से सटकर अतिक्रमण कर ढाबे का निर्माण कर दिया गया, जबकि यह जगह सीमा सड़क संगठन की है। सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो वे ग्राम प्रधान जवाड़ी मनोरमा देवी एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेन्द्र रावत के नेतृत्व में उक्त स्थान पर पहुंचे तथा अतिक्रमण का विरोध शुरू कर दिया। साथ ही इसकी जानकारी क्षेत्रीय पटवारी व वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंचे पटवारी गोंविद लाल ने अवैध तरीके से बनाए गए ढाबे को तुड़वा दिया। पटवारी गोविंद लाल ने बताया कि अतिक्रमण करने वाले के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी गई है। कहा कि यदि कोई भी अवैध तरीके से किसी भी भूमि पर अतिक्रमण करता है उसे बख्शा नहीं जाएगा।

No comments:

Post a Comment