रुद्रप्रयाग:एडवेंचर के शौकीन देशी-विदेशी पर्यटक अब जिले में ट्रैकिंग का आनंद ले पाएंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग छह टै्रक रूट को विकसित करने जा रहा है। लगभग सौ किमी से अधिक लंबाई वाले इन रूटों को सभी आवश्यक सुविधाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि पर्यटकों की आमद में इजाफे के साथ ही पर्यटन विकास को नई दिशा मिल सके।
देर आए दुरुस्त आए। लंबे इंतजार के बाद सरकार व पर्यटन विभाग की नजरें इनायत जिले के बदहाल टै्रक रुटों पर हो ही गई। साहसिक टै्रकिंग की अपार संभावनाओं के बाद भी यहां पहुंचने वाले देशी-विदेशी पर्यटक पर्याप्त जानकारी व असुविधाओं के चलते टै्रकिंग का लुफ्त उठाने से वंचित रह जाते हैं। अब निकट भविष्य में पर्यटकों को यह कमी महसूस नहीं होगी।
विभाग की ओर से जिले के छह प्रमुख टै्रक रूट विकसित करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग को उम्मीद है कि जल्द ही प्रोजेक्ट को हरी झंडी मिलेगी। योजना के तहत रूटों को विकसित कर पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के साथ ही जिले में एडवेंचर के शौकीन पर्यटकों की आमद को बढ़ाना है।

No comments:
Post a Comment