For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

गाड़ी खड़ी करने पर पर्यटकों से मारपीट

देहरादून/मसूरी: मसूरी में लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास एक दुकान के बाहर कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो मैकेनिकों ने पर्यटकों को जमकर पीट डाला। दो लोगों के सिर फूट गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना मसूरी में लाइब्रेरी बस स्टैंड के पास मैकेनिक की दुकान के बाहर घटी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मेरठ निवासी पर्यटक कपिल राठी परिवार समेत मसूरी घूमने आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कार एक मैकेनिक की दुकान के बाहर रोक दी। आरोप है कि तभी दो युवक बाहर आए व कपिल राठी से गाली-गलौज शुरू कर दी। इस बीच उन्होंने लोहे की रॉड से कपिल व उनके साथी पर हमला बोल दिया। यही नहीं आरोपियों ने कपिल के अन्य साथियों से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। हमले में कपिल व उनके एक साथी का सिर फट गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और घायलों को अस्पताल ले गई। इस दौरान आरोपी भाग निकले। बाद में पुलिस ने दबिश देकर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। उनका नाम फैजल और अशरफ बताया गया। कपिल राठी ने उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

No comments:

Post a Comment