For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

जनता को गुमराह कर रहे रामदेव: शाहिन

विकासनगर : महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शाहिन बानो मुल्तानी ने कहा कि बाबा रामदेव अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। वह ढाकी सहसपुर में महिला कांग्रेस की बैठक में बोल रही थीं।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि बाबा रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन छेड़ा है, केंद्र सरकार पहले से ही इसके खिलाफ मुहिम छेड़े हुए है। उन्होंने कहा कि बाबा कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले अपने अंदर झांक कर देखें। प्रदेश सचिव ने कहा कि बाबा संघ व भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बाबा के गुरु के लापता होने के मामले की सीबीआई जांच की मांग की। बैठक में जिलाध्यक्ष मधु सेमवाल, पुष्पाजंलि, गीता गर्ग, शाईस्ता इकबाल आदि ने बाबा पर कटाक्ष किए। इस मौके पर नफीसा खातून, शायरा बानो, रेखा, नूरजहां, समीना, शकीना व नूरनिशां आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment