लोहाघाट: पाटी क्षेत्र में शराब विरोधी महिलाओं के साथ मारपीट करने वाले दो शराब तस्करों को राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पाटी के पटवारी नवीन लाल वर्मा ने बताया कि महिला समाख्या के संगज्यू की हीरा देवी की रिर्पोट पर पाटी के महेश सिंह व पटनगाव के तेज सिंह को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया हैं। संगठन की महिलाओं द्वारा दोनो अभयुक्तों से जब्त किये तीन दर्जन शराब के पव्वे भी अपने कब्जे मे ले लिए हैं।

No comments:
Post a Comment