For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

चरस के आरोपी को तीन साल का कठोर कारावास

चम्पावत:जिला जज एवं विशेष सत्र न्यायाधीश राजेंद्र सिंह चौहान ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 750 ग्राम चरस रखने के आरोपी को तीन साल के कठोर कारावास और ढाई हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
अभियोजन पक्ष के अनुसार 3 सितम्बर 2009 को बनबसा के एसएसबी चेकपोस्ट में थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तलाशी के दौरान अरुणानगर दिल्ली निवासी दीपक कुमार राय पुत्र चंद्रवीर राय से 750 ग्राम चरस बरामद की थी। यह मामला बनबसा थाने में 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। न्यायालय में तमाम दलीलों, गवाहों और जिला शासकीय अधिवक्ता सुनील खर्कवाल के तर्को के आधार पर जिला जज ने अभियुक्त को चरस रखने का दोषी पाया। अभियुक्त को तीन साल के कठोर कारावास और ढाई हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भोगनी होगी।

No comments:

Post a Comment