रुद्रप्रयाग: आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केन्द्र की ओर से पुलिस चौकी फाटा एवं तहसील ऊखीमठ में एक दिवसीय आपदा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रशिक्षणार्थियों को आपदा प्रबंधन खोज बचाव एवं प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण दिया गया।
विकास खंड ऊखीमठ के अन्तर्गत फाटा व ऊखीमठ में आयोजित शिविर का शुभारंभ करते हुए जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैन्तुरा ने प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य एवं महत्व की विस्तार से जानकारी दी तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के मुख्य प्रावधान, जिला आपदा से संबंधित सूचना जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र के टोल फ्री दूरभाष नं-1077 पर सूचित करने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण में पुलिस चौकी गुप्तकाशी व फाटा थाना ऊखीमठ के सब इंस्पेक्टर, दरोगा एवं महिला कांस्टेबल तथा तहसील ऊखीमठ से पटवारी, पटवारी अनुसेवक, राजस्व निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी समेत 47 कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
प्रशिक्षण में देहरादून से आए मास्टर ट्रेनर सुभाष चन्द्र उनियाल, आशीष सेमवाल तथा विजय कपरूवान ने प्रशिक्षणार्थियों को खोज-बचाव के तकनीकी उपकरण तथा नॉयलान रोप, जुमार, डिसेन्डर, मिटन, रोप, पुली, कैराबिनर, सीट, हार्नेस आदि के उपयोग, क्षमता व महत्व के विषय में प्रयोगात्मक जानकारियां दी गई। इसके साथ ही प्राथमिक सहायता के तहत प्राथमिक सहायता क्या है। कृत्रिम श्वसन(सीपीआर), कैजुएल्टी, कैरिंग, वैकेल्पिक स्ट्रैचर, रक्तस्राव, रोकना, हड्डी, टूटने पर स्पि्लीन्ट बांधना आदि के बारे में व्यवहारिक जानकारियां भी दी गई।

No comments:
Post a Comment