For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

शहीद स्मारक का सौंदर्यीकरण उपेक्षित

अस्कोट (पिथौरागढ़) : डीडीहाट विकासखंड के जौरासी में स्थापित शहीद स्मारक का लाइट इन्फ्रेन्ट्री के जवानों ने सौंदर्यीकरण किया। यह शहीद स्मारक पिछले लंबे समय से उपेक्षित पड़ा था।
मालूम हो कि क्षेत्र के भगवान सिंह भाटिया वर्ष 1995 में जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। भगवान सिंह को सरकार ने मरणोपरांत शौर्य चक्र प्रदान किया। इसके अलावा जौरासी में शहीद का स्मारक बनाया गया। देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूत का स्मारक तो बनाया, परंतु वक्त के साथ ही कुर्बानी को भुला भी दिया। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थापना के बाद से शासन-प्रशासन की ओर से इस स्मारक की साफ सफाई तक नहीं की गई।
इन दिनों चर्मा यूनिट में आई सेना की लाइट इन्फेन्ट्री को जैसे ही शहीद के स्मारक के उपेक्षित होने की जानकारी मिली कमांडेंट आइएस पटियाल के नेतृत्व में जवानों ने जौरासी पहुंचकर स्मारक को सौंदर्यीकरण किया। इस अभियान में सूबे. सुरेश शर्मा, ह.मोह.अफजल, सैयाज अहमद, रंजीत सिंह, विजय सिंह शामिल थे।

No comments:

Post a Comment