रुद्रपुर: पशुपालक सावधान! यदि उनके पशु आवारा घूमते पाए गए तो अब गौशाला में नजर आएंगे। जिलाधिकारी ने जिले के सभी पशुओं का अनिवार्य पंजीकरण कराने का फरमान जारी किया है।
कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने पशुओं का अनिवार्य पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.केके जोशी को पशुओं के पंजीकरण की कार्रवाई शीघ्र करने के बाद अपंजीकृत पाए जाने वाले आवारा पशुओं को गौशालाओं की सुपुर्दगी में देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने 15 दिन के भीतर मीट विक्रेताओं के लाइसेंसों का सत्यापन तथा आवारा पशुओं का सर्वे करने को कहा है। जनता व प्रशासन के परस्पर सहयोग से पशु क्रूरता संबंधी मामलों में कमी लाने पर बल देते हुए अधिनियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी अजय रौतेला को पशुओं विशेषकर गौवंशी पशुओं के अवैध व्यापार को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों व सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता रखने को कहा। बैठक में समिति के सदस्यों के साथ ही विभिन्न नगरपालिकाओं के अधिशासी अधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment