बाजपुर : हल्द्वानी डिपो की रोडवेज बस के परिचालक को अज्ञात लोगों ने सवारी नहीं बैठाने का आरोप लगा हाथापाई कर दी।
हल्द्वानी डिपो की बस चंढ़ीगढ़ जा रही थी। इस बीच जब बस बाजपुर पहुंची तो जगह न होने की वजह से परिचालक नरेन्द्र सिंह सिरोही पुत्र शीश पाल सिंह निवासी ग्राम वनगोई बुलंदशहर ने सवारियां बैठाने ने इंकार कर दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने मोबाइक से बस का पीछा कर उसे रेलवे फाटक के निकट ओवरटेक करके बस को रुकवा लिया और परिचालक सिरोही के साथ गाली गलौच करते हुए हाथापाई की गई। चालक बस लेकर कोतवाली पहुंच गया जिसमें पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने प्रथम सूचना रपट दर्ज करते हुए घायल परिचालक का मेडिकल बनवाया है। वहीं कुछ लोग दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास में जुटे थे।

No comments:
Post a Comment