ऋषिकेश: परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज का प्रकटोत्सव परमार्थ निकेतन में बड़ी ही सात्विकता के साथ मनाया गया। इस दौरान आश्रम के ऋषिकुमारों एवं सेवकों द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
परमार्थ निकेतन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज का प्रकटोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर परमार्थ के महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि आज संपूर्ण विश्व में परमार्थ आश्रम की जो ख्याति है उसका श्रेय स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज का भी जाता है। इस अवसर पर परमार्थ के ऋषिकुमारों एवं सेवकों ने रामझूला से लेकर परमार्थ गंगा तट पर गंगा स्वच्छता अभियान चलाया और गंगा तट की साफ सफाई की। परमार्थ की सांध्यकालीन गंगा आरती में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भी मां गंगा से स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज की दीर्घायु की कामना की। इस दौरान साध्वी आभा सरस्वती, प्रबंधक आरए तिवारी, नरेंद्र, सुभाष आदि उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment