For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

भागवत का फल भगवान की प्राप्ति है : तिवारी

कर्णप्रयाग: अलकनंदा-पिंडर संगम के गंगा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन आचार्य प.कालेश्वर प्रसाद तिवाड़ी ने भगवान कृष्ण के बाल सखा सुदामा के चरित्र का मार्मिक वर्णन किया। इस मौके पर नगर सहित समीपवर्ती गांव से सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही।
कथा में जरासंध उद्धार भगवान श्रीकृष्ण के स्वधाम गमन की कथा के साथ बाल लीला, गोपियों के साथ रास लीला, उद्धव प्रसंग को श्रोताओं को सुनाते हुए अंत में उन्होंने राजा परीक्षित को मिले श्राप से मुक्ति में सहायक भागवत कथा के बारे में बताया कि भागवत कथा श्रवण के बाद राजा परीक्षित का मात्र शरीर ही शेष रह गया था और यह सतग्रंथ हमें आत्मा से परमात्मा तक मिलाने का माध्यम है और भागवत् का फल भगवान है। सुदामा व कृष्ण की मित्रता पर उन्होंने कहा कि सुदामा द्वारा प्रभु को पहचाने में हुई भूल जीवनभर मिले दर्द के रूप में परिवर्तित हो गयी। जो मित्र को समय पर पहचान लेता है उसका जीवन सफल हो जाता है। हरिचरण दास जी महाराज के सानिध्य में हो रही कथा के अंतिम दिवस स्वामी रामेश्वर दास महाराज, भोलादास महाराज, विधायक कर्णप्रयाग अनिल नौटियाल, खाद्य निरीक्षक पंकज सती उपस्थित थे। कथा का समापन शुक्रवार (आज) को भंडारे के साथ होगा।

No comments:

Post a Comment