For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

अनशनकारी को उठाया, महिला भूख हड़ताल पर बैठी

रानीखेत: पन्याली-श्रीराम मंदिर विद्यापीठ सड़क का समरेखण बदले जाने के विरोध में पिलखोली में चल रही भूख हड़ताल बुधवार को 5वें दिन भी यथावत रहा। दूसरे नंबर पर आमरण अनशन पर बैठे गोधन सिंह को तीसरे दिन प्रशासन ने जबरन उठा लिया। उनके स्थान पर अब लक्ष्मी फत्र्याल भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।
घट घटेश्वरी मंदिर के गेट पर उक्त सड़क को पूर्व समरेखण के अनुसार ही बनाए जाने की मांग को लेकर पिलखोली क्षेत्र के ग्रामीण 2 जून से आंदोलित हैं। जिसके तहत बुधवार को आमरण अनशन के पांचवें दिन बुधवार की सायं प्रशासन ने अनशनकारी को उठा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया। उधर आंदोलन जारी रखते हुए उनकी जगह पर अब महिला लक्ष्मी फत्र्याल को बिठाया गया है। वहीं खराब मौसम व बारिश के बावजूद धरने पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं व पुरुषों ने हिस्सा लिया। जिसमें क्षेपं सदस्य कृपाल आर्या, प्रधान अंबा दत्त पंत, मंदिर समिति के अध्यक्ष शेर सिंह फत्र्याल, मोहन सिंह फत्र्याल, खुशाल सिंह जीना, दीवान सिंह, हर सिंह, पार्वती देवी, सरस्वती देवी, भवानी देवी, पना देवी, मंजू आर्या, गुड्डी फत्र्याल, माधवी जीना, चंपा देवी, रेनू फत्र्याल, मोहनी जीना, आशा जीना, कमला फत्र्याल आदि कई लोग शामिल थे। आंदोलनकारियों ने मांग पूरी नहीं होने तक संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया है।

No comments:

Post a Comment