For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

गुलदार का हमला एक व्यक्ति घायल

कर्णप्रयाग: गैरसैंण विकासखंड के भल्सों गांव में गुरुवार को देर रात गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया, स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी कर्णप्रयाग में भर्ती कराया गया है।
चांदपुर पट्टी के भल्सों निवासी शेर सिंह पुत्र स्व.कार्तिक सिंह उम्र 41 वर्ष रात्रि गांव के पास की दुकान में कुछ खरीददारी करने गये थे, कि रास्ते में घात लगाये गुलदार ने उनपर भल्सों के समीप जैम गांव के सुनसान पैदल रास्ते में हमला कर दिया, कुछ देर तक स्वयं संघर्ष करने के बाद शेर सिंह के आंख, कान, कंधे व चेहरे पर वार किया तो घायल शेर सिंह ने हल्ला मचाया इस दौरान मोटर मार्ग से गुजर रहे एक बाइक सवार हिमांशु कुमार उनकी मदद के लिए पहुंचा, लेकिन तब तक वह बुरी तरह लहुलुहान हो चुके थे। हिमांशु व पास के दुकानदार सोहन सिंह, गिरीश चंद्र जोशी की मदद से घायल को गांव पहुंचाया गया यहां से उसे रात्रि 10 बजे निजी वाहन से सीएचसी कर्णप्रयाग भर्ती कराया गया। सीएचसी में डॉ.राजीव शर्मा ने बताया गंभीर रूप से घायल शेर सिंह का प्राथमिक उपचार दिया गया है और अब उनकी की स्थिति स्थिर बनी है।

No comments:

Post a Comment