पंतनगर : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को संतोषजनक बताते हुए फिर सत्ता पर काबिज होने की उम्मीद जताई। उन्होंने प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो की समीक्षा के लिए चिंतन बैठकों के आयोजन के संकेत दिए।
लंबर्ट अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता में चुफाल ने कहा कि भाजपा हमेशा कथनी-करनी में विश्वास रखती है। पार्टी ने चुनावी घोषणा पत्र में जनता के अधिकांश वादे पूरे किए हैं। योगगुरु रामदेव के समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का उनके कार्यक्रमों से कोई सीधा संबंध नहीं है। पार्टी बस राष्ट्रहित में उनके मुद्दों का समर्थन कर रही है। उन्होंने दिल्ली प्रकरण को संवैधानिक अधिकारों व लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया। चुफाल ने कहा कि विभिन्न दलों की सदस्यता छोड़कर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या से सरकारी की उपलब्धियों का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं को सूचीबद्ध कर उनके हल को पहल करने की हिदायत दी गई है। पंत विश्वविद्यालय के दैनिक वेतनभोगियों के नियमितीकरण के सवाल पर उन्होंने मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराने व निर्णय लेने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व चुफाल ने कार्यकर्ताओं की बैठक में उनको संगठन की मजबूती, एकजुटता व जनसेवा की सीख दी। साथ ही उनके द्वारा उठाए मुद्दों के त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शेर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला कार्यकारिणी सदस्य शेर बहादुर सिंह, डीएन सिंह, जुगल किशोर, बिरेश, राजीव रस्तोगी, सीमा जोशी, गिरीश चतुर्वेदी आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment