For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 4, 2011

युवक- युवतियां सीखेंगे कयाकिंग व कैनोईग के गुर

उत्तरकाशी:सहासिक पर्यटन विभाग की ओर से जनपद के युवक व युवतियों के लिए कयाकिंग तथा कैनोईग का सात दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इसमें डुंडा, भटवाड़ी व चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के चालीस युवक व युवतियां प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
गुरुवार को सहासिक पर्यटन विभाग ने मनेरी झील में सहासिक खेलों के प्रति रुची बढ़ाने के उद्देश्य से कयाकिंग तथा कैनोईग का सात दिवसीय प्रशिक्षण का आगाज कर दिया। प्रशिक्षण का शुभारंभ करते मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक एवं संसदीय सचिव ऊर्जा गोपाल सिंह रावत ने कहा इस तरह के प्रशिक्षण लेना युवक, युवतियों को लेना जरूरी है, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं से आसानी निपटा जा सके। डीएम डॉ.हेमलता ढौंडियाल ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग करने आये सभी बधाई देते लगन से प्रशिक्षण लेने को कहा। शिवालिक वाटर एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब रुड़की के मुख्य प्रशिक्षक पीयूष शर्मा, गणेश कोश्यारी व अंकुर युवक व युवतियों को कयाकिंग व केनोईग का प्रशिक्षण देंगे। उद्घाटन समारोह के दौरान एसपी डॉ.सदानंद दाते ने भी वोटिंग का लुत्फ उठाया।साहसिक पर्यटन अधिकारी खुशहाल सिंह नेगी ने बताया कि पहले चरण में डुंडा, भटवाड़ी व चिन्यालीसौड़ ब्लाक के चालीस युवक युवतियों का दिये जायेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वराज विद्वान, एसओ मनेरी आईडी जोशी, होटल ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरी, आमोद पंवार, डॉ.कपिल थपलियाल सहित बड़ी संख्या में अनेक लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment