उत्तरकाशी: उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा की श्रेष्ठता सूची में चौथा स्थान हासिल कर सरस्वती विद्या मंदिर चिन्यालीसौड़ की आकांक्षा थपलियाल ने जनपद का नाम रोशन किया है। शिक्षक मां बाप की इस होनहार बेटी ने कुल 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
मूल रूप से चंबा (टिहरी) निवासी शिक्षक रमेश चंद्र और शिक्षिका लक्ष्मी थपलियाल को आकांक्षा की सफलता को लेकर संदेह नहीं था। जैसे ही उसका नाम श्रेष्ठता सूची में चौथे स्थान पर होने की सूचना मिली तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। इसके साथ ही उनके घर फोन पर बधाईयां और मुलाकात के लिए आने वालों का तांता लग गया। आकांक्षा ने बताया कि उन्होंने बहुत अधिक समय न देकर तीन से चार घंटे मन लगाकर नियमित अध्ययन किया। सभी विषयों का ट्यूशन करने की बजाए उन्होंने गणित का ही कुछ माह ट्यूशन किया, जबकि अधिकांश विषयों की तैयारी विद्यालय के शिक्षकों और स्वाध्याय के जरिये की। सभी विषयों पर समान पकड़ होने के कारण वह भविष्य में सिविल सर्विस की तैयारी में समय देना चाहती हैं। आकांक्षा ने बताया कि मां बाप के शिक्षक होने के चलते घर में पढ़ाई लिखाई का बेहतर माहौल है। उसने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों के साथ ही अपने विद्यालय के शिक्षकों को दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नत्थीलाल बंगवाल व सभी शिक्षकों ने आकांक्षा और उसके परिजनों को सफलता के लिए बधाईयां दी।

No comments:
Post a Comment