अल्मोड़ा: आशा कार्यकत्रियों को प्रसव के लिए मिलने वाली धनराशि को 600 से घटाकर 350 किए जाने के विरोध में उत्तराखण्ड आशा हैल्प वर्कर यूनियन ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध का इजहार किया। नगर में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। 9 सूत्रीय मांग पत्र में आशा वर्करों को पूर्व में संस्थागत प्रसव का ग्रामीण क्षेत्रों में 600 रुपया प्रतिमाह से घटाकर 350 किया गया, जो उचित नहीं है। प्रतिमाह 6000 मानदेय, लाभार्थियों को अस्पताल तक ले जाने, टीकाकरण, सर्वे, प्रशिक्षणों में आने व जाने के लिए दैनिक यात्रा भत्ता पृथक से दिए जाने की मांग शामिल की गई है। आशा कार्यकत्रियों को प्रत्येक जिला, सामुदायिक, प्राथमिक चिकित्सालय में रात्रि विश्राम के लिए विश्राम गृह, आशा वर्करों का बीमा, ईपीएफ राशि काटे जाने, 400 रुपया प्रतिदिन पारिश्रमिक की मांग भी पत्र में दी गई है। इसके अतिरिक्त 20 दिनों का अवकाश, अस्पतालों में नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा देने की मांग की गई है। धरना प्रदर्शन व ज्ञापन भेजने वालों में जिलाध्यक्ष जानकी गुरूरानी, अनिता चौहान, मुन्नी नेगी, दीपा बिष्ट, बसंती बिष्ट, चंद्रावती भंडारी, सुधा बिष्ट, तारा मेहता, सरस्वती अधिकारी, सरस्वती नेगी, हेमा सिराड़ी, विजय लक्ष्मी, कमला देवी, नीमा मुस्यूनी, मंजू भट्ट, आशा कांडपाल, आशा लटवाल, खष्टी कनवाल, दीपा आर्या सहित अनेक लोग शामिल थे।

No comments:
Post a Comment