लोहाघाट: देव भूमि की दशा व दिशा को लेकर 11 जून से 13 जून तक पिथौरागढ़ मे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले सर्वजन सम्मेलन मे चम्पावत जनपद के दर्जनों लोग प्रतिभाग करेंगे। आवाज संगठन के संयोजक नवल किशोर तिवाडी ने कहा कि सम्मेलन को लेकर जिले के प्रबुद्ध जन व आम जनता में काफी उत्सुक हैं। क्यों कि आज शिक्षा एवं खेल, स्वास्थ, ग्राम्य विकास, आयुर्वेद, ऊर्जा, संस्कृति, महिला एवं बच्चे, सस्कृति, कुटीर उद्योग, जनजाति एवं शिल्पी कारीगरी, पर्यटन, पर्यावरण आदि पर चर्चा किया जाना जरूरी हैं। यह कार्य विभिन्न संगठनों के एकजुट होकर ही संभव हैं। जिस में एक ठोस प्रारूप तैयार कर गांव के जरूरत मंद लोगों को भी विकास की मुख्य धारा में जोड़ा जा सके।

No comments:
Post a Comment