For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

मृदा परीक्षण लैब खोलने की तैयारी पूरी

हरिद्वार: किसानों के लिए राहत भरी खबर। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी में शीघ्र ही मृदा परीक्षण लैब बनने जा रही है। इसके बनने से जनपद में दो मृदा परीक्षण लैब हो जाएंगी। इसके लिए स्वीकृति और धन भी अवमुक्त हो चुका है।
किसानों को बार-बार जागरूक किया जाता है कि मृदा परीक्षण करने के बाद ही फसलें बोए, ताकि पर्याप्त उत्पादन हो सके। कमोबेश हर फसल के समय विभाग की ओर से मृदा परीक्षण के लिए लक्ष्य भी तय किया जाता है, लेकिन दिक्कत यह है कि जनपद में कृषि विभाग की ओर से बहादराबाद में एक ही मृदा परीक्षण लैब संचालित हो रही है। नतीजतन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाता है।
इसी दिक्कत को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी ने मृदा परीक्षण लैब खोलने की योजना बनाई और प्रस्ताव भारतीय कृषि अनुसंधान केंद्र नई दिल्ली को भेजा। इसको स्वीकृति भी मिली और 14 लाख का बजट भी अवमुक्त हो गया। इसके लिए अलग से भवन बनाया जाएगा और मृदा परीक्षण के लिए उपकरण और अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। फिलहाल, भवन निर्माण की तैयारी चल रही है। इसके बाद ही मृदा परीक्षण लैब संचालित होगी। कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी के प्रभारी अधिकारी विजय कुमार दोहरे ने बताया कि दो-तीन माह के भीतर मृदा परीक्षण लैब पूरी तरह तैयार हो जाएगी। इससे अधिक से अधिक किसान मृदा परीक्षण कर सकेंगे।

No comments:

Post a Comment