For advertisement contact-09319700701

Tuesday, June 28, 2011

केदारनाथ में बर्फबारी, बाकी जगह वर्षा

देहरादून: मानसून की रफ्तार भले ही अपेक्षाकृत कुछ धीमी हो, लेकिन यह पिछले तीन दिनों से सूबे को ठीकठाक भिगो रहा है। इस बीच सोमवार को बादलों ने केदारनाथ धाम की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी भी दे डाली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चौबीस घंटों में भी राज्य में अनेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है।
सूबे में मेघों के बरसने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। कहीं कम तो कहीं ज्यादा, लेकिन करीब-करीब सभी जगह बारिश मिली। राज्य मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बनवसा में 55 मिमी, बड़कोट में 33, चमोली में 45, उत्तरकाशी में 39, चंपावत में 48, जोशीमठ में 27, देहरादून में 30, कर्णप्रयाग में 31, भटवाड़ी में 24, मुनस्यारी में 15, बागेश्वर में 10, पंतनगर में 9.4, कोटद्वार में 9, हरिद्वार में 11, देवप्रयाग में 12.6 मिमी वर्षा हुई।
सोमवार को केदारनाथ की चोटियों पर तो बर्फबारी भी हुई। इस सबके चलते पारे में गिरावट आने के साथ हीं मौसम खुशगवार हो गया है। उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मौसम के रंग में मंगलवार को भी तब्दीली के आसार नहीं है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक डॉ. आनंद शर्मा के अनुसार ईस्ट यूपी में सर्कुलेशन के साथ एक पश्चिमी विक्षोभ भी है। इसके चलते अगले 24 घंटों में सूबे में अनेक स्थानों में वर्षा अथवा गरज के साथ वर्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि राजधानी में भी बौछारें पड़ सकती हैं।

No comments:

Post a Comment