For advertisement contact-09319700701

Thursday, June 9, 2011

भ्रष्टाचार पर राष्ट्रपति को पाती

हल्द्वानी: उत्तराखंड क्रांति दल ने कैंसर रूपी भ्रष्टाचार पर कड़े कानून बनाने की मांग को लेकर महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि देश में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह बढ़ रहा है। जिस पर काबू करने के लिए कड़े कानून बनाने की आवश्यकता है। केंद्रीय सरकार से लेकर भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दल भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जनता का ध्यान भटका रहे हैं। कड़े कानून न होने की वजह से भ्रष्टाचारी देश पर हावी हैं। जिससे देश की राजधानी समेत समूचे भारत में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। ज्ञापन देने वालों में उस्मान सैफी, अर्जुन परगई, सुमित श्रीवास्तव, शादाब, सलीम अहमद, दिनेश कुडियाल, दीवान दोभाल, इंद्र कुंवर मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment