For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

ओपन यूनीवर्सटी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

चम्पावत: महात्मा गांधी योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
संस्थान की निदेशक डा. सलीला तिवारी ने बताया कि प्राकृतिक चिकित्सा में डिप्लोमा के साथ ही ब्यूटीशियन, पंचकर्म आदि का कोर्स न्यूनतम फीस में घर बैठे किया जा सकता है। डिप्लोमा कोर्स के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है। 15 जून से आवेदन फार्म जमा किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से इन कोर्सेज में समय पर नामांकन कराने को कहा है। बताया कि ग्रिफ के निकट स्थित संस्थान में कठिन रोगों का उपचार प्राकृतिक विधि से सरलतापूर्वक किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment