बागेश्वर: महाविद्यालय में बीएड संकाय में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर बुधवार को बीएड छात्र छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर जुलूस निकाला तथा एक सूत्रीय मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
महाविद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बीएड प्रशिक्षुओं ने कहा कि विगत दो माह से महाविद्यालय का स्ववित्त पोषित संकाय मात्र एक शिक्षक के सहारे चल रही है। जिस कारण पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। बीएड के छात्र छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है। इन दो महीनों बीएड प्रशिक्षु निजी तौर पर ही पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गयी तो वह अनिश्चितकाल के लिए कक्षाओं का बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। आंदोलनरत छात्र छात्राओं से महाविद्यालय की प्राचार्य डा गीता श्रीवास्तव, डा एमपी सिंह व चंद्रा खत्री ने भी वार्ता कर शासन को अवगत कराया लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। महाविद्यालय परिसर में ही जुलूस निकालकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर मनीष जोशी, भुवन पांडे, मनदीप, मनमोहन, सुरेश, आनंद, पुष्पेश, लता, बलवंत, गीता, रश्मि, कल्पना आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment