For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 11, 2011

दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी टीम

रानीखेत: सेना के लांसनायक तथा होमगार्ड की मौत के मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए राजस्व पुलिस की टीम जुट गई है। शुक्रवार को टीम ने मृतक लांसनायक के गांव बाखली जाकर पूछताछ की। फिलहाल कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
इस दोहरे हत्याकांड की छानबीन में नायब तहसीलदार मदन सिंह बिरौडि़या के नेतृत्व में टीम लगी है। शव मिलने के स्थान पर हर दृष्टि से बारीकी से जांच करने के बाद शुक्रवार को टीम मारे गए लांसनायक दिनेश रावत के गांव बाखली चौखुटिया पहुंची। नायब तहसीलदार मदन सिंह बिरौडि़या ने बताया कि मामले की गहन विवेचना की जा रही है। टीम में कानूनगो पूरन सिंह सुप्याल, पटवारी चौकुनी गोपाल राम व पटवारी डीडा भूपाल गिरी शामिल हैं। नायब तहसीलदार श्री बिरौडि़या ने बताया कि मृतक लांसनायक के माता, पिता व पत्नी समेत अन्य परिजनों से पूछताछ की गई। अभी दूसरे मृतक के गांव मौना तथा जामड़ पूजाखेत द्वाराहाट में जाकर पूछताछ करनी बांकी हैं।
उल्लेखनीय है कि यहां गत दिनों होमगार्ड राम सिंह निवासी मौना गांव (चौकुनी क्षेत्र) तथा सेना के लांसनायक दिनेश रावत निवासी बाखली गांव (चौखुटिया) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसका खुलासा गत गुरुवार को हुआ। उनके शव रानीखेत तहसील मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर गगास मोटरमार्ग में चौकुनी के पास नई बैगनार कार में बरामद हुए। गत गुरुवार को राजस्व पुलिस ने पंचनामे व पोस्टमार्टम की कार्यवाही के बाद परिजनों को सौंप दिए। राजस्व पुलिस अज्ञात हत्यारों के खिलाफ धारा 120बी, 201 व 302 आईपीसी के तहत मुकदमा कायम करने के बाद छानबीन में जुटी है। उधर मृतकों के घरों में परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

No comments:

Post a Comment