For advertisement contact-09319700701

Saturday, June 25, 2011

विद्युत उत्पादन घटा, बैंकिंग रोकने के संकेत

हल्द्वानी: ऊर्जा प्रदेश में फिर से विद्युत संकट गहराने के संकेत दिखने लगे हैं। कालागढ़ डैम से उत्पादन ठप हो गया है, जबकि बैंकिंग जारी है। ऐसे में रिहंद एवं सिंगरौली प्रोजेक्ट की खामियां दूर करने के बाद अब उत्पादन की कमी मुश्किलें बढ़ा रही है।
ऊर्जा प्रदेश में मंगलवार से इमरजेंसी रोस्टरिंग ने विद्युत उपभोक्ताओं को बेहाल कर रखा है। इसकी वजह बने यूपी के रिहंद एवं सिंगरौली प्रोजेक्ट की तकनीकी खामी को शुक्रवार को दूर कर लिया गया। जिससे नार्दन ग्रिड की फ्रिक्वेंसी में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इसके चलते अब ग्रिड फेल होने की संभावना तो खत्म हुई है, लेकिन उत्पादन में कमी अब फिर से संकट बढ़ा सकती है। दरअसल 2.4 एमयू का कालागढ़ प्रोजेक्ट बंद हो गया है। सिंचाई जरूरतों के लिए चलने वाले इस डैम का संचालन होने में अभी वक्त लगेगा। दूसरी ओर इस समय बैंकिंग के तहत भी 2.4 एमयू दी जा रही है। कालागढ़ से उत्पादन बंद होने व बैंकिंग भी चालू रहने से पावर कारपोरेशन की दिक्कतें बढ़ती जा रही है। ऐसे में ऊर्जा निगम अब बैंकिंग में कमी कर राज्य की जरूरत पूरी करने को प्राथमिकता में ले रहा है। फिलहाल राज्य की मांग 29-30 एमयू के आसपास है, जबकि उत्पादन 20 एमयू के आसपास है। ऐसे में इस बढ़ते अंतर को पाटने के लिए विभाग सेंट्रल पूल के अलावा इमरजेंसी रोस्टरिंग का सहारा ले रहा है।

No comments:

Post a Comment