हरिद्वार: अवैध रूप से चरस रखने के मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट हरीश कुमार गोयल ने एक व्यक्ति को ढाई माह की कैद व ढाई हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता राम सिंह राणा ने बताया कि 11 नवंबर 2008 को पुलिस ने बूढ़ी माता मंदिर तिराहे पर एक व्यक्ति को शक होने पर पकड़ा था। उससे 100 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई थी। न्यायालय ने इस मामले में राम कुमार बाबू राम निवासी कुम्हार गढ़ा कनखल को उक्त मामले में ढाई महीने की कैद और ढाई हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

No comments:
Post a Comment