हरिद्वार: लक्सर कोतवाली क्षेत्र में घर में घुसकर मारपीट करने वालों सात लोगों को द्वितीय त्वरित न्यायालय, अपर सत्र न्यायाधीश शंकर राज ने चार वर्ष की कैद एवं पांच-पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता मनोज कौशिक ने बताया कि 22 मई 2004 को चरण सिंह निवासी टांडामझादा लक्सर के घर में घुसकर अशोक कुमार, रामकुमार, महीपाल, सुभाष, संजय, ओपी उर्फ पोप्पी व निशू ने हमला कर दिया था जिसमें चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था। चरण को बचाने आई महिला रोशनी आदि के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। घटना की रिपोर्ट चरण सिंह के भाई गरज पुत्र श्रीशांत ने लक्सर थाने में दर्ज कराई थी। सातों आरोपियों को ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। मुकदमे में वादी पक्ष की ओर से आठ गवाहों के बयान कराए गए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने आरोपी अशोक व रामकुमार पुत्र लोतीराम निवासी ग्राम अलावलपुर, महीपाल पुत्र शिवचरण, सुभाष व संजय पुत्र रामपाल निवासी किशनपुर बिजनौर, ओपी उर्फ पोप्पी व निशू पुत्र कर्णपाल निवासी भोगपुर लक्सर को दोषी करार दिया। न्यायालय ने सातों अभियुक्तों को भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत चार वर्ष की कैद व पांच-पांच हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। जबकि न्यायालय ने सभी आरोपियों को जान लेवा हमला करने के मामले में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया।

No comments:
Post a Comment