चम्पावत: राजकीय इंटर कालेज में तैनात प्रवक्ता डा. कीर्तिबल्लभ शक्टा को राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। महामहिम प्रतिभा पाटिल विज्ञान भवन नई दिल्ली में 5 सितम्बर को उन्हें शिक्षक दिवस के मौके पर पुरस्कार देकर समारोहपूर्वक सम्मानित करेंगी।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग की निदेशक डा. अल्का भार्गव ने एक पत्र भेजकर पुरस्कार के लिए चयनित डा. शक्टा को इसकी जानकारी दी है। पुरस्कार के रूप में 25 हजार की धनराशि के साथ ही सिल्वर मेडल और अवार्ड दिया जाएगा। शक्टा इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले जीआईसी चम्पावत के दूसरे शिक्षक होंगे। पूर्व में प्रवक्ता डा. बीसी जोशी को इस पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। पुरस्कार के लिए चयनित करने पर प्रधानाचार्य केके भारद्वाज, शिक्षक प्रताप बिष्ट, उमेदसिंह बिष्ट, घनश्याम पांडेय, कृष्णकुमार उपाध्याय, अशोक खर्कवाल, राधेश्याम खर्कवाल, मदनराम आर्य, डा. भुवनचंद्र जोशी, डा. अंकित अग्रवाल, शंकरगिरी गोस्वामी, रामलाल वर्मा, गोधनसिंह दानी आदि ने खुशी का इजहार किया है।

No comments:
Post a Comment