देहरादून: राजधानी में बिगड़ैलों की दुस्साहसिक हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस मर्तबा नशे में धुत बीबीए के छात्र ने पूर्णतया नग्न होकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उसने गर्ल्स हॉस्टल के बाहर न केवल छात्राओं पर अश्लील टिप्पणियां की बल्कि राह चलती महिलाओं और युवतियों से भी बदसलूकी की। करीब पंद्रह मिनट तक वह अश्लील हरकतें करता रहा। पुलिस पहुंचने से पहले वह भाग गया। स्थानीय लोगों ने थाने में हंगामा कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
घटना बुधवार देर शाम क्लेमनटाउन थाना क्षेत्र की टर्नर रोड पर हुई। स्थानीय लोगों ने बताया, क्षेत्र के एक संस्थान में बीबीए में पढ़ने वाला एक छात्र टर्नर रोड पर निजी हॉस्टल में रहता है। इसी हॉस्टल के सामने प्राइवेट गर्ल्स हॉस्टल भी है। आरोप है कि उक्त छात्र पहले भी स्थानीय महिलाओं व युवतियों से छेड़खानी कर चुका है। लोगों ने कई मर्तबा घटना की शिकायत हॉस्टल संचालक से की, मगर कोई फायदा नहीं हुआ। लोगों ने दो दिन पूर्व उक्त छात्र को जमकर फटकारा था। आरोप है कि बुधवार शाम उक्त छात्र अपने कमरे से बाहर सड़क पर आया व गर्ल्स हॉस्टल के सामने सभी कपड़े उतार दिए। और छात्राओं पर अश्लील टिप्पणी करने लगा। इस दौरान उसने वहां से गुजर रही महिलाओं-युवतियों पर अभद्र टिप्पणी शुरू कर दी। आरोपी नशे में बुरी तरह धुत था। आरोप है कि उसने कुछ महिलाओं से बदसलूकी भी की। स्थानीय निवासी शादाब शम्स ने पुलिस को सूचना दी। दो सिपाही वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। गुस्साए लोग थाने पहुंचे व हंगामा किया। आरोपी के खिलाफ स्थानीय निवासी जुल्फकार अहमद ने मुकदमा दर्ज कराया। एसओ क्लेमनटाउन राजीव रौथाण ने आरोपी का नाम जसमीत सिंह निवासी काशीपुर बताया।

No comments:
Post a Comment