For advertisement contact-09319700701

Wednesday, June 8, 2011

भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना जारी

रानीखेत: भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं बाबा रामदेव के आंदोलन के समर्थन में भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र चंद्र जोशी के नेतृत्व में मंगलवार को भी गांधी चौक में धरना जारी रहा। कई दिनों से चल रहे इस धरने में मंगलवार को रवीन्द्र जोशी समेत डुंगर सिंह, यतीश रौतेला, विमल भटट, यूडी जोशी, विजय पांडे, शेर सिंह राणा, ललित पपनै आदि बैठे। इनके अलावा कई लोगों का समर्थन मिला। इस मौके पर रवीन्द्र जोशी ने ईमानदारी से कार्यो को अंजाम दे रहे कर्मचारियों व अधिकारियों से अपील की है कि वह किसी भी तरह अपने मनोबल को न गिरने दें, क्योंकि उनके साथ जनता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी के सहयोग से जंग सफल होगी और भ्रष्टाचार की सत्ता समाप्त हो जाएगी।

No comments:

Post a Comment