द्वाराहाट: द्वाराहाट-भगतोला मोटर मार्ग के अवशेष निर्माण कार्य शुरू किए जाने की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का आंदोलन बुडि़याखाल में जारी है। शुक्रवार को पुष्पा जोशी, नवीन चंद्र, पंकज जोशी, पूरन चंद्र मैनाली धरने में डटे रहे। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कार्य आरंभ नहीं होने पर कड़े कदम उठाने की चेतावनी दी। क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने धरना स्थल पर जाकर आंदोलन का समर्थन किया।

No comments:
Post a Comment