देहरादून: आयकर विभाग ने शहर के बिजली उपकरण विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सर्वे किया। टीम ने कई रेकॉर्ड कब्जे में लिए। अब तक अधिकारियों को करीब 90 लाख रुपये की अघोषित आय का पता चला है। टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है।
शुक्रवार को संयुक्त आयकर आयुक्त एसके सरकर के नेतृत्व में आठ टीमों ने शहर के आठ बिजली उपकरण विक्रेताओं की दुकानों पर सर्वे की कार्रवाई की। अधिकारियों ने आय-व्यय के खातों व दर्जनों अन्य रेकॉर्ड कब्जे में लिए हैं। श्री सरकार ने बताया कि अब तक की कार्रवाई से पता चला है कि व्यापारियों ने लगभग 90 लाख रुपये की आय का ब्योरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को नहीं दिया। व्यापारी भी इस कर चोरी को स्वीकार कर रहे हैं। दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। आयकर आयुक्त डीपी सेमवाल ने कहा कि आयकर चोरी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह का अभियान जल्द ही कुछ दूसरे संस्थानों व प्रतिष्ठानों पर चलाया जाएगा।
सर्वे टीम में आयकर उपायुक्त मोनिका शर्मा, सहायक आयक आयुक्त दीप्ति चंदोला, अनुराग दुबे, आयकर अधिकारी अजय आनंद, शैलेंद्र श्रीवास्तव, एएस नेगी, जेपीएस पटवाल समेत 15 आयकर निरीक्षक शामिल थे।

No comments:
Post a Comment