रुद्रप्रयाग: इस वर्ष जिला पंचायत ने केदारनाथ यात्रा में एक माह के भीतर लगभग 76 लाख रुपये की आमदनी हासिल कर ली है। प्रीपेड के साथ ही अन्य कई व्यवस्थाओं पर पंचायत की ओर से टैक्स लिया जा रहा है।
भगवान केदारनाथ की यात्रा शुरु होने के मात्र एक माह के भीतर ही जिला पंचायत ने जबर्दस्त कमाई कर दी है। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार आय में कमी आई हैं। पिछले वर्ष एक माह के भीतर आय अस्सी लाख रुपये से ऊपर पहुंच गई थी, लेकिन इस बार अभी तक लगभग 76 लाख रुपये हुई है। यह आय जिला पंचायत को प्रीपेड व्यवस्था के साथ ही पार्किंग, क्लोक रूम, बीमा सहित अन्य व्यवस्थाओं के जरिये हासिल हो रही है। अब तक घौड़े से तीस हजार यात्री दर्शन कर चुके हैं, जबकि पालकी से चौदह हजार से अधिक यात्री दर्शन कर चुके हैं।
हालांकि पिछले तीन वर्षो से प्रीपेड़ व्यवस्था चल रही है, लेकिन इस वर्ष यह व्यवस्था सख्ती से लागू हुई है। जिसके चलते यहां श्रमिकों की संख्या में भी कमी आई है। पिछले वर्ष 4500 श्रमिक यात्रा में लगे थे, लेकिन इस वर्ष अभी तक 2700 ही पहुंचे हैं।

No comments:
Post a Comment